फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार महिला से पर्स छीनकर फरार

Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 73ए पर गुप्ता पैलेस के पास बाइक सवार युवक ने शिवपुरी कॉलोनी निवासी एकता का पर्स झपट लिया। पर्स में 25 हजार रुपये, डेबिट कार्ड व मोबाइल था। आरोपी युवक की बाइक पर कोई नंबर नहीं था। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एकता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम को अपने भाई आशीष के साथ स्कूटी पर अपने काम से जगाधरी मटका चौक के पास आई थी। देर शाम वे दोनों स्कूटी पर घर लौट रहे थे। उसका भाई स्कूटी चला रहा था। वह पीछे अपने बेटे को गोद में लिए बैठी थी।
जब वह गुप्ता पैलेस के पास पहुंचे तभी पीछे से बाइक पर एक युवक आया। उसने स्कूटी के बराबर में बाइक लगाई और उसका पर्स झपटकर भाग निकला। वे शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें