फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर नेशनल हाईवे पर ले जाकर कार में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से घर में सो रही नाबालिग लड़की को युवक अगवा नेशनल हाईवे 344 पर ले गया। जहां आरोपी युवक ने किशोरी से कार के अंदर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे नेशनल हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म करने, जाति सूचक शब्द बोलने व अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात उसकी 17 साल की लड़की घर में सो रही थी। आरोप है कि रात में करीब 11 बजे गांव तिगरा निवासी मनोज उनके घर में घुस गया और उसकी लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गया। इसके बाद आरोपी उसकी लड़की को कार में डालकर नेशनल हाईवे 344 पर ले गया।
हाईवे पर सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपी ने कार रोक ली और उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी अलसुबह तीन बजे उसकी लड़की को हाइवे पर छोड़कर फरार हो गया। लड़की के अगवा होने के बाद वह उसे पूरी रात तलाशते रहे। इसी दौरान उन्हें वह हाईवे पर मिली। उसकी लड़की ने उन्हें आपबीती सुनाई। वे उसे तभी सदर थाना ले गए। जहां पुलिस ने उसके ब्यान लिए। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक मनोज के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, चार पोक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी धर्मपाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें