फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्भवती होने पर हुआ किशोरी के साथ दुष्कर्म का खुलासा

Fri, 17 May 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने हरेवा निवासी रोहित पर घर में घुसकर उसकी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल किशोरी निजी अस्पताल में दाखिल है। जांच में वह 21 सप्ताह की गर्भवती मिली है। बूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला ने बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक साल पहले हरेवा निवासी रोहित उसकी 17 साल की बेटी के संपर्क में आया। आरोपी ने उसकी बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी से बातचीत करने लगा। आरोपी ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी आरोपी युवक उनके घर पर आया।
विज्ञापन

आरोपी ने तब उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से आरोपी युवक उसकी बेटी को बहलाकर अपने साथ अलग-अलग जगह पर ले जाने लगा और उसके साथ कई बार गलत काम किया। कई बार आरोपी उनके घर भी आया और उसके साथ संबंध बनाए।
विज्ञापन

दो दिन पहले उसकी बेटी के पेट में दर्द होने लगा। दर्द होने पर वह उसे डाॅक्टर के पास ले गई। वहां पता लगा कि वह गर्भवती है। तब उसकी बेटी ने मामले का खुलासा किया। जांच में उसकी बेटी 21 सप्ताह की गर्भवती निकली। उन्होंने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें