फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता में रणवीर ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से शहर के जीनियस शतरंज कोचिंग सेंटर में जिला शतरंज टूर्नामेंट करवाया गया। यह टूर्नामेंट लड़के-लड़कियां दोनों के लिए करवाया गया। जिसमें जिलेभर से शतरंज खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतिभागियों ने टूर्नामेंट में गहरी रणनीतिक सोच और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन अध्यक्ष नरिंद्र सिंह और सचिव अनिल तिवारी ने बताया कि जीनियस शतरंज अकादमी में शतरंज टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग व समूह के साथ कौशल स्तर के शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि अंडर-7 आयु वर्ग प्रतियोगिता में रणवीर और अंडर-9 आयु वर्ग में मोक्ष ने पहला स्थान पाया। वहीं, अंडर-13 में माधव मंगल प्रथम रहा और ईशान ने दूसरा स्थान पाया। इसी तरह वरिष्ठ श्रेणी में अग्रीम ने प्रथम और आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की प्रतियोगिता में अपर्णा शर्मा ने मैच जीतकर पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष नरिंद्र सिंह और सचिव अनिल तिवारी ने कहा कि यह मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट था। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। यह टूर्नामेंट शतरंज को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में इसके प्रति रुझान उत्पन्न करने के लिए आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें