फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी रंगदारी

Thu, 19 Mar 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के रादौर क्षेत्र के गांव मंसूरपुर में सोशल मीडिया के जरिए रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एक युवक को इंस्टाग्राम पर कॉल और संदेश भेजकर खुद को कुख्यात गैंग का सदस्य बताने वाले आरोपी ने पांच लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवक और उसका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

पीड़ित गौरव पुत्र लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी को उसे इंस्टाग्राम आईडी सिलायाच साब 123 से कॉल और संदेश प्राप्त हुए। आरोपी ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताते हुए पांच लाख रुपये देने की मांग की। साथ ही धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। आरोपी ने यह भी कहा कि वह उसकी गतिविधियों और परिवार पर नजर रख रहा है। गौरव के अनुसार उसे लगातार डराने-धमकाने वाले संदेश भेजे गए और आरोपी ने पहले भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का दावा किया।
घटना से भयभीत होकर गौरव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी। इसके बाद मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना रादौर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर कड़ी के जरिए आरोपी की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें