फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यापारी को अपहरण की धमकी देकर मांगी रंगदारी

Wed, 19 Jun 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। घर से अगवा करने की धमकी देकर शहर के मोबाइल उपकरण व्यापारी से 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामले सामने आया है। शहर पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर उत्तम चौधरी नाम के युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी नीरज खुराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ वह मोबाइल फोन उपकरण का व्यापार करता है। पिछले कुछ महीनों से उत्तम चौधरी नाम का युवक उन्हें परेशान कर रहा है। हर बार गुंडा टैक्स के नाम पर हजारों रुपये ले चुका है।
विज्ञापन

हर बार वह यह सोच कर रुपये देते थे कि किसी से उलझ कर क्या मिलेगा। नीरज खुराना ने बताया कि अब आरोपी ने उसे इतना परेशान कर दिया कि रुपयों की डिमांड लगातार बढ़ाता ही जा रहा है। मना करने पर फेसबुक पर उसके अपहरण की धमकी भरा स्टेटस लगा रहा है। जब उसने यह बात परिवार को बताई तो वे सभी सहम गए।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि आरोपी उत्तम अब उससे 25 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा है। न देने पर उसका अपहरण करने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि आरोपी उत्तम चौधरी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच क जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें