फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन

Mon, 16 Sep 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक जिनमें सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी अजय यादव, सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी माधवी लता व पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा की उपस्थिति में लघु सचिवालय के सभागार में पूरी हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
मनोज कुमार ने बताया कि रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती है। चुनाव आयोग की तरफ से मिलने वाले दिशा-निर्देशों को तय समय में पूरा किया जा रहा है। जिले में 979 पोलिंग बूथ बनेंगे। रवानगी के समय ही पोलिंग पार्टियों को उनका मतदान बूथ पता चलेगा। रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी एवं आरओ यमुनानगर आयुष सिन्हा, एसडीएम एवं आरओ जगाधरी सोनू राम, एसडीएम एवं आरओ बिलासपुर जसपाल सिंह गिल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम पीयूष गुप्ता, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, डीआईओ विनय गुलाटी, नायब तहसीलदार (इलेक्शन) गुलशन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें