फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वस्थ तन व स्थिर मन के लिए लगाई दौड़

Tue, 16 Jun 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निरोगी तन व स्वस्थ मन का संदेश देने के लिए जिले के लोग शहर के विभिन्न मार्गों व सड़कों पर दौड़े। दौड़ से उन्होंने लोगों को नियमित योग करने का संदेश दिया। धावक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग की ओर से आयोजित योग मैराथन मेें हिस्सा लने पहुंचे थे।
मैराथन शहर के नेहरू पार्क से हुई और विभिन्न सड़कों व मार्गों से होकर वापस नेहरू पार्क पर संपन्न हुई। मैराथन में किशोरों, युवाओं, प्रौढ़ सभी आयु के लोगों ने भाग लिया। मैराथन नेहरू पार्क से प्यारा चौक, मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर चौक से होती हुई वापस नेहरू पार्क में संपन्न हुई।
विज्ञापन

मैराथन को यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक अरोड़ा ने कहा कि विश्व के 170 से भी अधिक देशों में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। योग हमारी जीवन पद्धति है, इसलिए हमें अपने शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए योग से जोड़ना चाहिए। इसे नियमित रूप से जीवन का हिस्सा बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि योग तनाव को कम करने तथा बीमारियों से छुटकारा दिलवाने का मुख्य साधन है और इससे हमारी दिनचर्या तनावमुक्त होती है। योग किसी एक दिन या एक सप्ताह का विषय नहीं है बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जीवन शैली में नियमित रूप से शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

मैराथन में जिला परिषद सीईओ सुशील कुमार, डीएसपी कंवलजीत सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता, राजकीय महाविद्यालय छछरौली के प्रोफेसर डॉ. रमेश धारीवाल, जिला योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें