संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। फतेहगढ़ गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट करलाया गया। फाइनल मैच के दौरान छछरौली और सिंबला टीम के बीच खेला गया। इसमें छछरौली ने सिंबला को नौ विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम को 17 हजार रुपये और उपविजेता को आठ हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मुकाबले में सिंबला टीम ने निर्धारित पांच ओवर 47 रन बनाए और 48 का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छछरौली टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई और मात्र चार ओवर में ही जीत हासिल कर ली। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्यन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और श्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हरमिलाप विर्क को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए श्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। अंतिम मुकाबले में छछरौली टीम के आर्यन, हरमिलाप विर्क, मनुज बत्रा, मोंटी, शिवम, निशु, अखिल, ललित, रोहित, गर्व सैनी, परमिंद्र सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरस्कार वितरण समारोह में आयोजकों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।