श्मशान घाट में जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने से झुलसे बुटर विहार कॉलोनी निवासी रामशरण की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसने आशीर्वाद बैंक से लोन लिया हुआ था। जिसकी 1800 रुपये किस्त जाती थी। किस्त जमा न करा पाने से परेशान होकर उसने खुद को आग लगाई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले में पुलिस ने अभी 174 के तहत कार्रवाई की है।
फर्कपुर थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि रटौली श्मशान घाट में खुद पर पेट्रोल डालकर झुलसे रामशरण की मौत हो गई। उसने खुद ही आग लगाई थी। जांच में अभी तक सामने आया है कि राम शरण ने आशीर्वाद बैंक से लोन लिया हुआ था। इसकी 1800 रुपये किस्त जाती थी। जिसे वह जमा नहीं करा पा रहा था। इस वजह से वह परेशान रहता था। इसी परेशानी में उसने श्मशान घाट में जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्महत्या की है। मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है।
बता दें कि कांसापुर रोड स्थित बुटर विहार कॉलोनी निवासी रामशरण (60) कबाड़ी का काम करता है। उसने बैंक से लोन लिया हुआ था। जिसकी 1800 रुपये किस्त जाती थी। शुक्रवार को उसने किस्त के 1800 रुपये देने थे। लेकिन उसके पास रुपये एकत्रित नहीं हो पाए थे। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते शुक्रवार शाम को वह दो लीटर की बोतल में पेट्रोल लेकर रटौली रोड स्थित श्मशान घाट पर गया। जहां उसने कपड़े निकालकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने मिट्टी डालकर आग को बुझाया था, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। पुलिस को मौके से दो लीटर की खाली बोतल व उसके कपड़े बरामद किए थे। देर शाम पुलिस ने आग लगने से झुलसे रामशरण को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया था। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। शनिवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।