फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अराइयांवाला में हाथियों का उत्पात जारी, फसलें रौंदी

Thu, 17 Sep 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अराइयांवाला में हा​थियों द्वारा नष्ट की गई फसल को दिखाते किसान। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। जंगल की तलहटी में बसे अराइयांवाला गांव में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। आए दिन जंगली हाथी जंगल से निकलकर मैदानी क्षेत्र में स्थित किसानों के खेतों में पहुंच रहे हैं। वे खड़ी फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों में चिंता का माहौल है।
किसान मदन राणा, पप्पू राणा, रिंकू राणा और राजकुमार राणा ने अपनी परेशानी बताई। उनके अनुसार, जंगल की तलहटी में खेती करना और फसल की रखवाली करना उनके लिए जी का जंजाल बन गया है। किसान करीब छह महीने तक फसल को अपने बच्चों की तरह पालते हैं। खेतों में दिन-रात मेहनत करने के बाद जब फसल तैयार होने के करीब पहुंचती है, तो जंगली हाथियों के झुंड खेतों में घुस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे कुछ ही समय में किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर देते हैं। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जंगली हाथियों के खेतों में आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाथियों के डर से किसानों को रात के समय भी खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। इस कारण उनकी परेशानी और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें