फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राम ने रावण का किया वध, दहका अहंकार

Wed, 21 Oct 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। श्री वेद व्यास रामलीला व दशहरा कमेटी व्यासपुर की ओर से खेल मैदान में दशहरा मनाया गया। इस बार 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में साढौरा विधायक रेनू बाला उनके पति इंजीनियर ऋषिपाल मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर भगवान श्रीराम के स्वरूप ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। जैसे ही पुतले में आग लगी, उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आतिशबाजी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। समिति के अध्यक्ष विपिन सिंगला ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, सूरजभान सैनी, बबलू मेहंदीरत्ता, पंकुश खुराना, राजेश कुमार, अशोक धीमान, संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें