रादौर में दशहरा पर्व पर लगाया गया रावण का पुतला। संवाद
रादौर। शहर में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम किए गए। श्री श्याम दशहरा कमेटी की ओर से सफल पैलेस के सामने स्थित मैदान में करीब 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
इस दौरान शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए दशहरा मैदान में पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। मुख्यातिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक का पर्व है।
श्री श्याम दशहरा कमेटी प्रधान विजय आढ़ती ने बताया कि छह वर्ष से पुतला दहन कराया जा रहा है। इस दौरान चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, नगर पालिका चेयरमैन रजनीश मेहता शालू, श्याम लाल सैनी, सचिन गुप्ता, सुंदरलाल सैनी, केशव नसीब, वरिष्ठ पार्षद भगवत दयाल कटारिया, रोहित अरोड़ा, अमित गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद