संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता रैली मंगलवार को निकाली गई। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली जगाधरी शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा जैसे संदेशों के साथ लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
प्रधानाचार्य जावेद ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और समाज को एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नवीन कांबोज, सरदार गुरविंद्र सिंह, अक्षय,अर्जुन, राजेश वर्मा, वैभव, रचना, किरण, दीपिका, पुनीत, रजत आदि उपस्थित रहे।