रादौर में प्रधान संदीप सैनी को राखी बांधती बीके गीता। स्वयं
- फोटो : संवाद
रादौर। रक्षाबंधन पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके गीता ने सैनी समाज के प्रधान संदीप सैनी का रक्षा सूत्र बांधकर यह पर्व मनाया। उन्होंने ने कहा कि भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व श्रावण (सावन) पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस कारण इसे श्रावणी या रक्षाबंधन कहते हैं। पूर्णिमा तिथि की शुरुआती आधा हिस्सा भद्रा काल होता है जिस कारण से रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया होने के कारण राखी नहीं बांधी जाती है। संवाद