फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीश ने जीता मिस्टर यमुनानगर का खिताब

Mon, 03 Feb 2014 05:00 PM IST
अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चौधरी ठाकर सिंह बीसा सिंह रेसलिंग क्लब में चल रही बाड़ी बिल्डिंग चैंपियनशिप का शनिवार देर शाम समापन हो गया। इसमें रजनीश खान ने मिस्टर यमुनानगर का खिताब हासिल किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ संस्था के प्रधान सतपाल सिंह रोजी ने रिबन काटकर किया।  पुरस्कार वितरण चौधरी दिलबाग सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि आज हर युवा चाहता है कि व सबसे अलग दिखे। अपने शरीर को अच्छा बनाने के लिए हर युवा प्रयास कर रहा है । इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण वर्ल्ड चैंपियन अंकुर शर्मा का शो रहा। इस मौके पर संस्था के महासचिव हरबंस मुसाफिर, डाक्टर अनिल अग्रवाल, संस्था के चेयरमैन बलबीर सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भूपिंद्र भोला, भारत भूषण शर्मा, गुरबक्श सिंह, मदन चौहान, परमजीत सिंह बब्बू, गगन वत्स, विजय मेहता, नवतेज सिंह, जसपाल सिंह, मनदीप शर्मा, भारत भूषण बब्बू, संजू गौड, राकेश विग शीरू, कुलदीप सैन, राम प्रताप जरोरा, मनीश कांबोज, संदीप डडवाल सहित सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
ये रहे परिणाम :  55 किलो में संदीप धीमान पहले स्थान पर, संदीप तिवारी दूसरे व वरुण तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलो भार वर्ग में पहले स्थान पर नवदीप, संदीप दूसरे स्थान पर व रितेश तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलो में ललित पहले स्थान पर, डिंपल दूसरे व विजय राणा तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलो में रोहित भार्गव पहले, अतुल दूसरे व संदीप तीसरे स्थान पर रहे। 75 किलो में पृथ्वी सिंह पहले, जोरावर दूसरे व प्रवीण तीसरे स्थान पर रहे। 80 किलो में रजनीश खान पहले, सरबजीत दूसरे व आशिक अली तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें