फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने व्यापारी और महिला को पीटा

Mon, 03 Feb 2014 04:54 PM IST
अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। नेशनल हाइवे नंबर 73 पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा एक महिला व फर्नीचर शोरूम के मालिक को पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस कर्मचारियों की यह सारी करतूत व्यापारी के शोरूम के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। शहर के व्यापारियों ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी शशांक आनंद का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी जगाधरी को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम चंडीगढ़-रूड़की नेशनल हाइवे पर जगाधरी के नजदीक दो पुलिस कर्मचारी बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रही एक महिला की कार अचानक पुलिस कर्मचारियों की मोटरसाइकिल के सामने आ गई। इससे नाराज दोनों पुलिस कर्मचारियों ने कार रोककर महिला को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। महिला को पीटता देख पास में स्थित एक फर्नीचर शोरूम का मालिक शिव, महिला को बचाने पहुंचा। इस दौरान जब लोगों की भीड़ जमा होने पर पुलिस कर्मचारियों ने महिला को छोड़ दिया। कुछ देर बाद दोनों पुलिस कर्मचारी दोबारा अपने अन्य साथियों के साथ फर्नीचर शोरूम पर पहुंचे और मालिक शिव को बाहर घसीट लाए । इससे पहले वह कुछ समझ पाता, पुलिस कर्मचारियों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों की यह सारी करतूत शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी के शोर मचाने पर जमा हुई भीड़ ने उसको पुलिस से छुड़वाया। वहीं पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी जगाधरी को  सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें