यमुनानगर। थाना फर्कपुर पुलिस ने दो युवकों का अपहरण करके मारपीट करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रामनगर निवासी चेतन सरोज उर्फ चेतन, रौनक उर्फ आकाश, विशाल कुमार, अंश पासी, खेड़ी रांगनान निवासी अभयजीत सिंह उर्फ अभय संधू व नानक नगर निवासी अरमान उर्फ लहरी के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विष्णु नगर निवासी जतिन कुमार ने 23 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने दोस्त विवेक के साथ विष्णु नगर बाजार में आया था। तभी आरोपियों ने कार में उसका व उसके दोस्त का अपहरण करने के बाद पिटाई की। संवाद