फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बसंत विहार कॉलोनी को वैध करने की उठाई मांग

Sun, 27 Aug 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 22 की बसंत विहार कॉलोनी को वैध करने के लिए सैनी राष्ट्रीय पंचायत संस्था ने शनिवार को मेयर मदन चौहान को ज्ञापन दिया। संस्था के पदाधिकारियों व कॉलोनी के लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि अनिल कांबोज के साथ मिलकर मेयर से मांग की कि 50 प्रतिशत तक बसी बंसत विहार कॉलोनी को वैध किया जाए।

वार्ड नंबर 22 की बंसत विहार कॉलोनी के लोग शनिवार को सैनी राष्ट्रीय पंचायत के बैनर तले मेयर आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मेयर मदन चौहान को अपनी कॉलोनी के हालात बताए। कॉलोनी निवासी विनोद कुमार, महिंद्र सिंह, बलबीर सिंह, सुशील, रविंद्र, अभिषेक, टोनी, सुमित, हर्षपाल आदि ने बताया कि बसंत विहार कॉलोनी में 50 प्रतिशत से अधिक मकान बन चुके है। लेकिन अभी तक उनकी कॉलोनी वैध नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैध न होने के कारण उनकी कॉलोनी की गलियां कच्ची है, पानी की निकासी नहीं है। कई अन्य मूलभूत सुविधाओं से कॉलोनी के लोग वंचित है। उनकी मांग है कि उनकी बसंत विहार कॉलोनी को वैध करके उन्हें मूलभूत सुविधाएं, पीने का पानी, सीवरेज, पक्की गलियां, बिजली आदि उपलब्ध कराई जाएगी। मेयर चौहान ने कहा कि जल्द हम कुछ और कॉलोनियों की सूची सरकार के पास भेजने वाले है। सूची में उनकी कॉलोनी का नाम भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें