संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से पंजाबी धर्मशाला में मां जगत जननी व शक्तिपुत्र महाराज की मासिक महाआरती कराई गई। गुरु व मां के जयकारों के बाद तीन-तीन बार शंखनाद किया।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि धरती पर जितना पाप बढ़ रहा है, जितना अधर्म हो रहा है। यदि समाज आज जागरूक नहीं हुआ तो उसे आने वाले समय में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इन्सान इतना गिर चुका है कि अपने स्वार्थ के लिए वह हर प्रकार की हदों को पार कर लेता है।
उन्होंने कहा कि वह यह नहीं सोचता कि जो मैं काम कर रहा हूं यह कर्म अच्छा है या बुरा, आज समाज पैसों के लिए हमारी युवा पीढ़ी को हर प्रकार का नशा बेच सकता है और बाकी जो बचा हुआ समाज है। वह भी इन चीजों को देखकर आवाज नहीं उठाना चाहता।
उन्होंने बताया कि जब-जब इस अधर्म व असुरत्व अपना प्रभुत्व स्थापित कर लेते हैं। तब आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा अवतार लेती हैं और समस्त जीवों को सुख-शांति प्रदान करती हैं। इस दौरान रायसिंह, कृष्ण त्यागी, राजेश बुबका, कविता अलाहर, लविश, सोहनलाल, राकेश, अनिल, दुष्यंत राठी, प्रियंका अमलोहा, नरेंद्र, शेर सिंह, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।