फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Mon, 20 Apr 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रैली के दौरान उप​स्थित कॉलेज के विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई। वहीं, विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। महाविद्यालय की सड़क सुरक्षा समिति की ओर से यातायात नियमों के उल्लंघन से बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा के नेतृत्व और समिति प्रभारी प्रो. ममता वर्मा की देखरेख में हुआ। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। हाथों में रंग-बिरंगी तख्तियां और बैनर लेकर रफ्तार रोमांच तो देती है पर जान भी लेती है और देरी दुर्घटना से भली इत्यादि नारों से लोगों को जागरूक किया। रैली को प्राचार्य ने मुख्य द्वार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली प्रमुख चौराहों और व्यस्त क्षेत्रों से होकर गुजरी और वापस कॉलेज प्रांगण में समाप्त हुई। प्राचार्य ने युवाओं को सार्वजनिक सुरक्षा का ब्रांड अंबेसडर बताते हुए उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने लोगों से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन पर विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में एक अन्य उपलब्धि के तहत महाविद्यालय के विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. इंदु बाला के मार्गदर्शन में बीएससी तृतीय वर्ष के शिवम, सिमरन और प्रिया की टीम ने करनाल स्थित दयाल सिंह कॉलेज में हरियाणा स्टेट लेवल साइंस क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य ने विजेता टीम का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें