फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विद्यार्थियों और ग्रामीणों को किया जागरूक

Mon, 02 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भंभौली में जागरूकता मार्च में हिस्सा लेते लोग। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गांव भंभौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, ग्रामीणों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भंभौली स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका है। अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
विज्ञापन

इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों, ईमानदारी, पारदर्शिता और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों से अपील की गई कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं, पावर ग्रिड के कर्मचारियों ने भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वॉकथॉन का आयोजन किया। इसमें कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और ईमानदारी तथा पारदर्शिता अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें