फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगति से बनता है मनुष्य का व्यक्तित्व : शारदा

Mon, 02 Nov 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामपुरा ​स्थित हनुमान मंदिर में उप​स्थित श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अच्छी संगति से बुरे विचारों वाला व्यक्ति भी सुधर सकता है, जबकि गलत संगति अच्छे इंसान को भी बुराई के रास्ते पर ले जाती है। मनुष्य के जीवन में संगति का बहुत महत्व है। यह बात आचार्य शारदा मिश्रा ने श्री हनुमान मंदिर रामपुरा कॉलोनी में चल रही कार्तिक महात्म्य कथा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि मनुष्य जैसी संगति करता है, धीरे-धीरे उसका स्वभाव और आचरण भी वैसा ही हो जाता है। कार्तिक मास में सत्संग का विशेष महत्व है। इस दौरान भगवान की कथा सुनने और संतों व भक्तों की संगति करने से मन पवित्र होता है तथा नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पारस के स्पर्श से लोहा सोना बन जाता है, उसी प्रकार संतों और भक्तों की अच्छी संगति से बुरे कर्म करने वाला व्यक्ति भी पुण्य के मार्ग पर चलने लगता है। इसके विपरीत गलत संगति जीवन में कलह, दुख और विनाश का कारण बनती है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि कार्तिक मास में भगवान विष्णु और तुलसी जी की आराधना के साथ सत्संग का लाभ लें। बुरी संगति से बचें और नियमित रूप से भगवान का नाम जपें। इसी से मनुष्य का जीवन सार्थक बन सकता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और भक्तिमय वातावरण में प्रभु का गुणगान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें