यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से कॉलेज में दंत जांच शिविर लगाया गया। डीएवी डेंटल कॉलेज की ओर से डॉ. सुमित भाटिया की टीम ने करीब 125 विद्यार्थियों की जांच की गई।
टीम में पीजी स्टूडेंट डॉ. साहिल के साथ इंटर्न हिमांशी, हबीबा, सीरत, अंशिका, ईशु, अद्वैत, अदिति और अहाना शामिल रहीं, जिन्होंने स्क्रीनिंग और अवेयरनेस एक्टिविटीज में एक्टिवली हिस्सा लिया। प्रोग्राम में डॉ. हेमंत मिश्रा, डॉ. ज्ञान भूषण, डॉ. पायल लांबा और डॉ. साहिब सिंह मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने एनएसएस यूनिट के कार्यों की सरहाना की।
उन्होंने कहा कि एनएसएस यूनिट नियमित रूप से जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है। प्रबंधक समित अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को ऐसी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।