फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से मंडी में गेहूं की आवक हुई कम, कटाई प्रभावित

Thu, 09 Apr 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर के गांव हरनौल में बारिश के दौरान बिछी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
रादौर। क्षेत्र में बुधवार को बारिश से गेहूं की कटाई बाधित रही। वहीं, बारिश के कारण अनाज मंडी में गेहूं की आवक भी बहुत कम हुई। मंडी आढ़तियों ने फड़ पर पड़ी गेहूं बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढ़क दी। वहीं, आवक कम होने से मंडी के शैड के नीचे भी काफी संख्या में गेहूं के कट्टे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी रादौर सचिव राजीव चोपड़ा ने बताया कि अब तक रादौर, जठलाना व गुमथला अनाज मंडियों में कुल 25,345 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। रादौर अनाज मंडी में 20,873, जठलाना में 867 व गुमथला में 3,605 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। पिछले वर्ष तीनों मंडियों में कुल 4 लाख, 26 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक गेहूं की आवक होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को रादौर अनाज मंडी में वेयर हाउस की ओर से खरीद की जाएगी। वहीं, मंगलवार, वीरवार व शनिवार को हैफेड गेहूं खरीदेगी। जठलाना व गुमथला में सभी दिन हैफेड की ओर से गेहूं की खरीद का कार्य किया जाएगा। रविवार को मंडी में दिनभर गेहूं की उठान का कार्य किया जाएगा।
बुधवार को क्षेत्र में हुई बारिश से कई स्थानों पर गेहूं की पक्की फसल जमीन पर चादर की तरह बिछ गई। रादौर, छोटाबांस, बापौली, चमरोडी, बकाना, बुबका, हरनौल, टोपरा, सागड़ी, अंटावा गांवों में गेहूं की फसल बारिश व हवा से जमीन पर चादर की तरह बिछ गई। इससे किसानों को प्रति एकड़ हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान सुखबीर सिंह, नरेंद्र, महेश, विक्रम सैनी, सुरताराम ने बताया कि इस समय बारिश से किसानों को गेहूं की फसल के उत्पादन में कमी होने का डर सता रहा है। यदि बारिश और हुई तो नुकसान अधिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

रादौर के गांव हरनौल में बारिश के दौरान बिछी गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें