फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद जलसैलाब, शहर से गांव तक भरा पानी

विज्ञापन
rain, water increase in river's - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
सोमवार अलसुबह शुरू हुई बारिश शहरवासियों के लिए आफत बन गई। दो दिन बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। सोमवार अल सुबह शुरू हुई बारिश करीब चार घंटे तक जारी रही। 82 एमएम बारिश से ट्विन सिटी की सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके अलावा दर्जनों कॉलोनियां की गलियों में भी पानी भर गया। वहीं पहाड़ों में बारिश से बरसाती नदियां उफान पर आ गई। भारी बारिश से पानी आने के कारण चेतान, सोम, पतराला नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिससे निकट स्थित गांवों में बाढ़ आ गई। इससे करीब 12 गांवों में पानी भर गया और 24 गांवों में फसलें खराब हो गई हैं।
विज्ञापन

चार घंटे तेज बारिश के बाद गंदगी से भरे नाले ओवरफ्लो हो गए। नाले पुलिया व स्लैब के ऊपर से बहे। निकासी न होने के कारण पानी ने शहर की कॉलोनियों का रूख कर लिया। शहर के सैकड़ों घरों में पानी भर गया। लोगों का घरेलु सामान डूब गया। बारिश रुकने के घंटों बाद भी लोग पानी निकालते नजर आए। भारी बारिश के कारण शहर की सड़कों के साथ ही नेशनल हाईवे पर भी पानी भरा। पानी इतना ज्यादा था कि बड़े वाहन भी बीच सड़क बंद हो गए। कमानी चौक किसी समंदर से प्रतीत हो रहा था। वहीं जगाधरी पांवटा हाईवे पर भी पानी के बीच लोग पैदल वाहन खिंचते दिखाई दिए।
जगाधरी बन गया टापू
सोमवार को जगाधरी शहर की कोई सड़क व गली नहीं थी, जहां दो से तीन फीट तक पानी न हो। यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पैदल वाहन खिंचकर ले जाना पड़ा। कार इत्यादि भी अत्याधिक पानी के कारण बीच में बंद हो गई। कई कॉलोनियां ऐसी भी थी, जहां केवल डूबने के बाद बाइक की सीट दिखाई दे रही थी। बुड़िया चौक से चौक बाजार, शमशान घाट के पास पुलिस चौकी, गांधी मार्ग, मटका चौक से श्रीराम लीला भवन, बाल्मीकि बस्ती, रेलवे बाजार में बस पानी ही पानी था। बस स्टैंड भी पानी में डूब गया। श्रीनगर कॉलोनी, स्टेट बैंक और राजेश कॉलोनी में भी बुरे हाल थे। सिविल अस्पताल, शिबू मक्खन धर्मशाला, सेंट थॉमस स्कूल, ईजी-डे, झंडा चौक, पत्थरों वाला बाजार, देवी भवन बाजार हर जगह दो से तीन फीट पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें