संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में सोमवार को हुई जेत बारिश लोगों के आफत बन गई। इस दौरान जगाधरी में चार घंटे में 85 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से शहर की निचली ही नहीं, बल्कि शहर की पॉश कॉलोनियों में भी चार फीट तक पानी भर गया। नगर निगम के यमुनानगर और जगाधरी कार्यालय में तीन फीट तक पानी भर गया।
बारिश रुकने के आठ घंटे बाद भी पॉश कॉलोनियों से पानी नहीं उतरा। हालात ऐसे रहे कि प्रशासन को खतरे का बोर्ड लगाकर मॉडल टाउन शक्ति की सड़क बंद करनी पड़ी। कुछ जगह पांच घंटे में पानी उतर गया तो कहीं सात घंटे बाद भी पानी सड़कों पर रहा। ग्रामीण क्षेत्र में रात ढाई बजे और शहर में तड़के करीब चार बजे शुरू हुई बारिश लोगों के लिए कुछ देर बाद ही राहत से आफत में बदल गई।
इस दौरान जिले में औसतन 33 मिलीमीटर बारिश हुई। भारी बारिश से शहर की कॉलोनियां, गलियां व सड़कें तलाब बन गईं। गलियों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। शहर की निचली कॉलोनियों में पानी घरों में घुस गया और लोगों का घरेलू सामान तक खराब हो गया है। तीन दिन बाट जोह रहे लोगों की चार घंटे की भारी बारिश ने हाय-तौबा करवा दी। बारिश से शहर के विश्वकर्मा चौक से निकल रहा नाला ओवरफ्लो हो गया और पानी हाईवे, गलियों तक चढ़ गया।
जलभराव से लोग रहे परेशान
बारिश से शहर के पुराना हमीदा की खड्ढा कॉलोनी, आनंद कॉलोनी, गढ़ी रोड, पुराना सहारनपुर हाईवे, जम्मू कॉलोनी, ममीदी, जोडि़यां, दामला, कैंप, खड्ढा कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, वीना नगर, आदर्श नगर, गांधीनगर, चांदपुर, लेबर कॉलोनी, विजय कॉलोनी, लाजपत नगर, जोगिंद्र नगर, औद्योगिक क्षेत्र, बस स्टैंड, मॉडल टाउन, मॉडल कॉलोनी, जमना गली, चूना भट्टी, विश्वकर्मा मोहल्ला, सिटी सेंटर, गोल्डनपुरी कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, खालसा कॉलोनी रोड, आजाद नगर की सभी गलियों में, चौधरी कॉलोनी, मधु कॉलोनी, प्रह्लादपुरी, मधु नगर कॉलोनी, शांति कॉलोनी, पातालपुरी, चिट्टा मंदिर, गधौली, तेजली, छोटी लाइन, प्रेम नगर, सरोजनी कॉलोनी, जसवंत कॉलोनी, गुर्जर नगर, सावनपुरी कॉलोनी, दुर्गा गार्डन, सेक्टर-17, सेक्टर-18, सेक्टर-15, जय सिटी, मटका चौक, रेलवे रोड बाजार, स्कूल रोड, नगर निगम के सामने बाजार, पत्थरवाला बाजार, देवी भवन बाजार, खेड़ा बाजार, बूडि़या चुंगी रोड, पटरी मोहल्ला, वार्ड नंबर तीन, वार्ड पांच, भारत सेवक नगर, सरस्वती कॉलोनी, बूड़िया रोड, बूड़िया बाजार पानी भर गया।
मटका चौक पर जलभराव के बीच से गुजरता कांवड़िया। संवाद- फोटो : credit
मटका चौक पर जलभराव के बीच से गुजरता कांवड़िया। संवाद- फोटो : credit
मटका चौक पर जलभराव के बीच से गुजरता कांवड़िया। संवाद- फोटो : credit
मटका चौक पर जलभराव के बीच से गुजरता कांवड़िया। संवाद- फोटो : credit
मटका चौक पर जलभराव के बीच से गुजरता कांवड़िया। संवाद- फोटो : credit