फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से मंडियों में भीगा धान, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में बुधवार सुबह बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। हालांकि इसके बाद तेज धूप निकलने से हुई गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम के समय करीब 15 मिनट हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत जरूर दी, लेकिन इसके बाद उमस ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है। वहीं अचानक बारिश होने से कई जगह अनाज मंडियों में बेचने के लिए लाया गया किसानों का धान पानी में भीग गया। धान सुखाने के लिए सड़कों पर डाला गया था। एक दिन पहले मंगलवार शाम को व्यासपुर, साढौरा व छछरौली क्षेत्र में कई जगह बारिश हुई। रात में कुछ जगह तेज बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। उमस कम होने से मौसम सुहावना हो गया। शाम करीब चार बजे मौसम ने एक बार फिर से करवट ली और तेज बारिश होने लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें