फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे बरसात से बढ़ी लोगों की मुसीबतें

Sun, 12 Jul 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को दिन भर रुक-रुक बरसात होती रही। ग्रामीण इलाके छछरौली और बिलासपुर में भारी बरसात से सड़कें और खेत जलमग्न हो गए हैं। यहां सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गईं।
विज्ञापन


सड़कों पर दो-तीन फुट तक पानी होने से कई घंटों तक गांवों का संपर्क टूटा रहा। कृषि विभाग के मुताबिक शनिवार को जिले में औसत करीब40 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं शुक्रवार रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक औसत 84 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

जिले में शुक्रवार रात से बरसात का सिलसिला जारी है। कृषि विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक बिलासपुर में 155 एमएम, छछरौली में 150, मुस्तफाबाद में 80, जगाधरी में 42 और रादौर में 30 एमएम बारिश हुई। वहीं, शनिवार को करीब 40 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन


यमुनानगर शहर में दिन भर हुई बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। कैंप की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों, ससौली रोड, लाजपत नगर सहित अन्य इलाकों में जनभराव की स्थिति रही। प्रोफेसर कॉलोनी से गुजर रहे नाले के ओवर फ्लो हो जाने से गलियां नाले की गाद और कूड़े से अट गईं।

दो सौ एकड़ फसल पानी में डूबी
छछरौली। पिछले चौबीस घंटों से हो रही बरसात से क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसलें और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। लगातार हो रही बरसात से उर्जनी, याकूबपुर, चुहड़पुर खुर्द, दसौरा, दसौरी, कड़कौली, मुजाफत कलां, भंगेडा, भंगेडी, लाहसाबाद, बक्करवाला, डमौली माजरा, हाफजी, रायपुर व तारूवाला बलौली आदि गांवों के खेतों और सड़कों पर चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दिया। इन गांवों की करीब 200 एकड़ फसल पानी से प्रभावित हुई है। बरसात से स्थानीय नदी नाले भी उफान पर हैं।

हाफजी के रामजतन, ज्ञानचंद, संदीप कुमार, रमेश कुमार, समय सिंह आदि का कहना है कि बरसाती पानी की वजह से उनकी लगभग पचास एकड़ फसल पानी में डूब गई है। वहीं दसौरा-दसौरी मार्ग पर चार फुट पानी आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों को कई घंटों तक आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरसाती पानी आने से याकूबपुर गांव में जाने वाली पुलिया और उर्जनी गांव में बनी पुलिया ढह गई है, जिससे पानी का बहाव गांव की तरफ हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी बरसात के पानी से सड़क व खेतों में काफी जलभराव हुआ था। याकूबपुर जाने वाली सड़क पानी की वजह से कई साल से टूटी पड़ी है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं कि सड़क को ऊपर उठाकर दोबारा से सड़क का निर्माण कराया जाए व सड़क पर कई जगह बरसाती पानी की निकासी के लिए पुलिया बनाई जाए ताकि बरसात के दिनों में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

कई कॉलोनियों के घरों में आया पानी
मुस्तफाबाद। शुक्रवार देर रात से हो रही बरसात से मुस्तफाबाद की टेलीफोन ऐक्सचेंज वाली गली, मार्केट कमेटी वाली गली, कृष्णा बेकरी वाली गली के आसपास घरों में पानी घुस गया। मुस्तफाबाद निवासी रवि शर्मा, श्रीराम बकशी, संदीप अग्रवाल, ललित शर्मा, संजीव गुप्ता ने बताया कि इन दिनों यहां की मुख्य लोकनिर्माण विभाग की सड़क निर्माणाधीन है। सड़क को काफी ऊंचा उठाकर बनाया जा रहा है।

जिसकी वजह से लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसकी वजह से घरो मे पानी घुसने की समस्या आई।  रवि शर्मा ने बताया कि कृष्णा बेकरी के समक्ष लोक निर्माण विभाग ने पुलिया बनानी थी। वह भी नहीं बनाई गई। पुलिया के बनने से पानी की निकासी हो सकती थी। इसके अलावा मुस्तफाबाद के अनाज मंडी गेट मुख्य बाजार, सरस्वती धाम, थाना छप्पर पानी की टंकी के नजदीक कॉलोनी में भी बरसात से पानी भर गया। थाना छप्पर के सुनील कुमार ने बताया कि उनके घरों में पानी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें