बाढ़ राहत कार्यों को लेकर डा. एसएस फुलिया ने जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें संभावित बाढ़ से निपटने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी संभावित खतरे वाले स्थानों को चिह्नित कर लें और सुदृढ़ व्यवस्था करें।
फुलिया ने बताया कि जिला सचिवालय में जिलास्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। कक्ष में लगे टेलीफोन नंबर 01732 -237800, 237801 पर किसी भी समय संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बारे में सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त सब डिवीजन स्तर पर जगाधरी व बिलासपुर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय रादौर, तहसील कार्यालय छछरौली तथा जल सेवाएं मंडल जगाधरी के कार्यालय व हथिनी कुंड बैराज में भी बाढ़ नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गई है।
जिला सचिवालय में स्थापित मुख्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ बचाव कार्यों के लिए जिला राजस्व अधिकारी सतीश भारद्वाज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनका मोबाइल नंबर-09896663062 और कार्यालय का दूरभाष नंबर-01732-201150 है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, एसडीएम प्रेमचंद, बिलासपुर एसडीएम पूजा चावरिया, सतीश भारद्वाज, बिजेंद्र सिंह, हरदेव कांबोज, आरके कंसल, रणबीर सिंह, डीएसपी मदन लाल, डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, टीआर गौतम, जयभगवान शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।