संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया के लिए दूसरे ऑनलाइन चरण की वरीयता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। नोडल आईटीआई की दूसरी वरीयता सूची में 415 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। बारिश के कारण बेहद कम विद्यार्थी ही पहुंचे। ऐसे में पहले दिन केवल 26 ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
अब दूसरी वरीयता सूची में आवंटित सीटों में से कुल 389 अब खाली रह गई हैं। यह चरण में 31 जुलाई तक दाखिले दिए जाएंगे। वहीं, विद्यार्थियों को पास फीस जमा करने का एक अगस्त तक का समय होगा। वहीं, इस सूची में मैपिंग पर लगी 264 सीटों में 252 सीटें भी शामिल की गई हैं, जबकि अभी 12 सीटें इस प्रक्रिया से बाहर हैं।
दूसरी सूची में कुल 1348 में से 1336 सीटें दिखाई हैं। इसमें से 336 पर पहले चरण में दाखिले हो चुके हैं। ऐसे में दूसरी वरीयता सूची में कुल 1,000 सीटों में से जारी की गई हैं। इसमें कुल 415 सीटें आवंटित की गई हैं और अब 585 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर तीसरे चरण में दाखिले किए जाएंगे।
दूसरी सूची में कोपा ट्रेड में सबसे अधिक 38 सीटें आवंटित की गई। इसके अलावा वेल्डर व प्लंबर ट्रेड में 35-35 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट अंग्रेजी में 26, मशिनिस्ट में 22, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन में 21 और फिटर में कुल 18 सीटें आवंटित की गई हैं।
इसके अलावा इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, वायरमैन, ड्राफ्ट्समैन, टर्नर, पेंटर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर व अन्य ट्रेडों में भी सीटों का आवंटन किया गया है। वहीं दूसरी सूची में सीट आवंटित होने के बाद कई ट्रेड्स में ज्यादा सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा वेल्डर में 53, प्लंबर में 51, वुड वर्क टेक्नीशियन में 50, फाउंड्रीमैन ड्यूल एनसीवीटी में 46, जबकि मशिनिस्ट व प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर ड्यूल एनसीवीटी में 24-24 सीटें रिक्त हैं।
दाखिला लेने का शेड्यूल
विभाग के शेड्यूल के अनुसार दूसरे चरण की प्रक्रिया के तहत 31 जुलाई तक दाखिले दिए जाएंगे। एक अगस्त तक दूसरे चरण के विद्यार्थी फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद तीन अगस्त को तीसरा चरण शुरू हो गया और पोर्टल पर रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी। पांच अगस्त तक आवेदन में संशोधन किए जाएंगे। सात अगस्त को तीसरी वरीयता सूची जारी होगी और 11 अगस्त तक दाखिले दिए जाएंगे। 12 अगस्त फीस जमा करवाने का अंतिम दिन होगा। 14 अगस्त को चौथा चरण शुरू होगा।
दूसरे चरण में कुल 415 सीटें आवंटित की गई हैं, जिसमें से 26 पर दाखिले हो गए हैं। शेष 389 सीटों के लिए 31 जुलाई तक प्रक्रिया चलेगी। इस चरण में फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि एक अगस्त होगी। भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई।