फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जनता पब्लिक स्कूल कबड्डी में राज्य चैंपियन

Wed, 29 Jul 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता खिलाडि़यों के साथ मौजूद स्कूल के अध्यापक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जनता पब्लिक स्कूल अलाहर की अंडर-14 कबड्डी टीम ने सीबीएसई की ओर से फतेहाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
स्कूल के कोच हिमांशु शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई से फतेहाबाद के बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई राज्यस्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में जनता पब्लिक स्कूल अलाहर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला जनता पब्लिक स्कूल अलाहर और केवीएम स्कूल पाई के बीच खेला गया, जिसमें अलाहर की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। विद्यालय पहुंचने पर चेयरमैन मुकेश शास्त्री, मैनेजिंग डायरेक्टर रूबी कंबोज और प्रिंसिपल डॉ. कल्पना बजाज ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। शास्त्री ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर विद्यालय की पहचान बनाई है। उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों और कोच हिमांशु शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें