फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादूपुर हेड पर नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दादूपुर हेड पर पश्चिमी यमुना नहर से वीरवार को एक शव बरामद तैरता मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। उसके कपड़ों की तलाश ली, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। वहीं आसपास के लोग भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाए। जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में भिजवा दिया है। थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दादुपुर हेड पर नहर में एक शव तैरता देखा गया है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। लोगों व गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए। आसपास के लोगों ने भी उसे नहीं पहंचाना। शिनाख्त न होने पर शव 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें