फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: त्योहारों पर रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें

Wed, 28 Oct 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इनमें पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली सात गाड़ियों का ठहराव यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर दिया गया है। इससे बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे ने इन गाड़ियों के माध्यम से चंडीगढ़, बठिंडा, फिरोजपुर और अमृतसर से बिहार, उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी भारत के विभिन्न शहरों तक पहुंचने की सुविधा दी है। इनमें बरौनी, वाराणसी, पटना, कोलकाता, पूर्णिया, छपरा और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख गंतव्य शामिल हैं।
विज्ञापन

रेलवे की इन अतिरिक्त गाड़ियों से त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों को विकल्प मिल सकता है। यात्रियों को सफर से पहले संबंधित गाड़ी की तारीख, समय और उपलब्धता की पुष्टि कर लेनी चाहिए, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04536-04535 चंडीगढ़ और बरौनी के बीच चलाई गई है। यह गाड़ी 27 नवंबर तक चलेगी। चंडीगढ़ से चलने वाली गाड़ी रात 1:28 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी, जबकि बरौनी से वापसी में इसका यहां पहुंचने का समय रात 1:18 बजे है। गाड़ी संख्या 04221-04222 बठिंडा और वाराणसी के बीच 23 नवंबर तक चलेगी।
बठिंडा से रवाना होने के बाद यह रात 1:50 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से चलकर यह अगले दिन दोपहर 12:36 बजे यहां पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04623-04624 कोलकाता-अमृतसर मार्ग पर चलाई गई है। कोलकाता से आने वाली गाड़ी अगले दिन दोपहर 3:15 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी।
वहीं, अमृतसर से कोलकाता जाने वाली गाड़ी का यहां पहुंचने का समय दोपहर 1:43 बजे है। गाड़ी संख्या 04667-04668 अमृतसर-बरौनी मार्ग पर चलेगी। अमृतसर से आने वाली गाड़ी रात 11:15 बजे यहां पहुंचेगी, जबकि बरौनी से चलने वाली गाड़ी अगले दिन सुबह 7:30 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04633-04634 फिरोजपुर-पूर्णिया मार्ग पर चलाई गई है। पूर्णिया से आने वाली गाड़ी सुबह 7:26 बजे और फिरोजपुर से आने वाली गाड़ी रात 1:30 बजे यहां पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04637-04638 अमृतसर-छपरा मार्ग पर चलेगी। अमृतसर से आने वाली गाड़ी रात 1:42 बजे और छपरा से आने वाली गाड़ी अगले दिन शाम 5:40 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 04639-04640 छेहरटा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर चलाई गई है। छेहरटा से आने वाली गाड़ी दोपहर 2:28 बजे और मुजफ्फरपुर से आने वाली गाड़ी अगले दिन दोपहर 3:15 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें