फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने 120 घंटे में पूरा किया आरओबी का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अंबाला-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर रेलवे ने रिकॉर्ड समय में आरओबी तैयार किया गया है। यमुनानगर में पुराने फ्लाई ओवर के एक हिस्से को तोड़कर रेलवे की मल्टी टास्किंग वर्क फोर्स ने निर्माण कंपनी के साथ मिलकर नई तकनीकों का प्रयोग करते हुए 120 घंटे में इसे तैयार कर यातायात के लिए खोलने की हरी झंडी दे दी। हालांकि जिला पुलिस की तरफ से बुधवार सुबह यातायात के लिए इस रेलवे ओवरब्रिज को खोला जाएगा। वहीं वैकल्पिक मार्गों पर मंगलवार को भीड़ कम दिखाई दी और तकरीबन सभी रास्तों तक यातायात सामान्य चलता रहा।
दरअसल यमुनानगर में फ्रेट कॉरिडोर की सिंगल लाइन निकलनी है। जगह कम होने की वजह से भारी भरकम मशीनों को खड़ा करने में दिक्कत पेश आई। वहीं रेलवे रनिंग लाइनों से निकटता और 25 केवी का करंट भी इंजीनियरों के लिए चुनौती थी। सीमेंटेड बॉक्स उठाने के लिए मैकलॉय बार का उपयोग किया गया और और इनके सभी जोड़ों को सील करने के लिए विशेष ग्राउट का उपयोग किया गया। जिससे यह काम कम समय पूरा किया जा सका।
विज्ञापन

डीएफसीसीआईएल अंबाला मंडल के मुख्य महाप्रबंधक पीके गुप्ता के मुताबिक सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए व्यवधान को कम करने के लिए न्यूनतम संभव समय में आरओबी का निर्माण करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। डीएफसीसीआईएल अंबाला इकाई ने अपने ठेकेदार टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के साथ मिलकर नई तकनीक का उपयोग करके इस आरओबी निर्माण पूरा किया है।
हरियाणा सरकार और पीडब्ल्यूडी विंग ने अंबाला और सहारनपुर को जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग को केवल 120 घंटे के लिए अवरुद्ध करने की परमिशन दी थी। सूक्ष्म योजना, चौबीसों घंटे काम करना, क्रेन के संचालकों के साथ घनिष्ठ समन्वय, मैन लिफ्टर मशीन, हाइड्रा क्रेन, जेसीबी और मल्टी टास्किंग वर्क फोर्स ने बहुत ही कम समय में सफलता और सुरक्षा के साथ एक विशाल दिखने वाले कार्य को प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।
विज्ञापन

रेलवे की तरफ से आरओबी खोलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन सावधानी के तौर पर अभी मंगलवार रात को इसे बंद रखने का फैसला लिया गया है। शहरवासी बुधवार से रेलवे ओवरब्रिज का प्रयोग कर सकेंगे। - अजीत सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें