फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित ट्रेन शालीमार एक्सप्रेस का फेरा बढ़ा स्पेशल बनाकर 8 फरवरी से जैसलमेर से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लॉकडाउन के कारण बंद की गई रेल सेवा अभी तक नियमित रूप से बहाल नहीं हो पाई है। लेकिन रेलवे थम चुकी व्यवस्था को धीरे-धीरे पटरी पर लाने के प्रयास कर रहा है। इसके लिए विभिन्न स्टेशनों के लिए गाड़ियां चलाई जा रही है। इसी कड़ी में रेलवे की ओर से दो ओर विशेष गाड़ियां चलाई हैं। सप्ताह में दो दिन यह ट्रेन राजस्थान के जैसलमेर से जम्मूतवी के बीच और राजस्थान के बाड़मेर से जम्मूतवी के लिए आठ फरवरी से चलाई जा रही है। जैलसमेर जम्मूतवी स्पेशल हर सोमवार मंगलवार, वीरवार और शनिवार को मिलेगी। जबकि बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बाड़मेर जम्मूतवी स्पेशल चलेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि यात्रियों को सुविधा देने के लिए दो और गाड़ियां आठ फरवरी से चलाई जा रही हैं। यह रेल सेवा पूर्णतया आरक्षित संचालित होगी। आठ फरवरी से जम्मूतवी-जैसलमेर-जम्मूतवी (सप्ताह में चार दिन) और दस फरवरी से जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी (सप्ताह में तीन दिन) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाडी संख्या 04646 स्पेशल ट्रेन आठ फरवरी से हर सोमवार, मंगलवार, वीरवार व शनिवार को जम्मूतवी से रात 10:25 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 5:45 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04645 स्पेशल रेल दस फरवरी से प्रत्येक मंगलवार, वीरवार, शनिवार व सोमवार को जैसलमेर से रात्रि 10:45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5:40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इस ट्रेन कठुआ, पठानकोट छावनी, मुकेरियां, जालंधर छावनी, फगवाड़ा, लुधियाना, खन्ना, सरहिद, राजपुरा, अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुज्जफरनगर, खतौली, सखोती टांडा, मेरठ छावनी, मेरठ सिटी, मोदीनगर, मुरादनगर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली छावनी, पालम, गुरुग्राम, गढी हरसरू, पटौटी रोड, खलीलपुर, रेवाड़ी, बावल, हरसौली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ़, बसवा, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, मकराना, मेडता रोड, राई का बाग, जोधपुर, राई का बाग, फलौदी, रामदेवरा, पोकरण होती हुई जैसलमेर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04646 जम्मूतवी-जैसलमेर स्पेशल का गैटोर जगतपुरा स्टेशन पर ठहराव प्लेटफार्म कार्य के कारण अस्थायी तौर पर स्थगित किया गया है।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04662 स्पेशल रेल दस फरवरी से हर बुधवार, शुक्रवार व रविवार को जम्मूतवी से रात 10 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 4 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04661 स्पेशल 12 फरवरी से हर शुक्रवार, रविवार व मंगलवार रात 11 बजकर 55 मिनट पर चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर जम्मूतवी पहुंचेगी। इस गाड़ी का कठुआ, पठानकोट छावनी, मुकेरियां, जालंधर छावनी, फगवाड़ा, लुधियाना, खन्ना, सरहिद, राजपुरा, अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुज्जफरनगर, खतौली, सखोती टांडा, मेरठ छावनी, मेरठ सिटी, मोदीनगर, मुरादनगर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली छावनी, पालम, गुरुग्राम, गढी हरसरू, पटौदी रोड, खलीलपुर, रेवाड़ी, बावल, हरसौली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ़, बसवा, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, मकराना, मेडता रोड, राई का बाग, जोधपुर, बासनी, लूनी, दुदाड़ा, समदडी, बालोतरा, बायतु व उतरलाई स्टेशन पर दिया गया है।
विज्ञापन

शालीमार को स्पेशल बना जैसलमेर से चलाया
गाड़ी संख्या 04646 और 04645 को स्पेशल बनाकर जैसलमेर से चलाया जा रहा है। जबकि यह ट्रेन नियमित रूप से चलती रही है। यह गाड़ी संख्या 14646 और 14645 शालीमार एक्सप्रेस के नाम से चलती थी। जो लॉकडाउन से पहले नई दिल्ली और जम्मूतवी के बीच चल रही थी। इसी ट्रेन को जैसलमेर तक कर दिया गया है। लेकिन अभी यह ट्रेन स्पेशल की श्रेणी में है आगामी आदेश तक यह इसी तरह चलेगी।
दो तरफ रहेगा दो मिनट का ठहराव
गाड़ी संख्या 04646 रात को जम्मूतवी से चलकर अगली सुबह 6:15 पर जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन पर पहुंचेगी और 6:17 पर रवाना होगी। जिसके बाद यह यमुनानगर जगाधरी सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर पहुंचेगी और 6:25 पर रवाना होगी। इसी तरह जम्मूतवी जाने के लिए यह रात को नौ बजकर 21 मिनट पर आएगी और दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन पर यह नौ बजकर 29 मिनट पर पहुंचेगी और नौ बजकर 31 मिनट पर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें