फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे रोड का 99.02 लाख होगा सुंदरीकरण

Tue, 10 Jun 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहीद भगत सिंह चौक के नवीनीकण के साथ यहां से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक तक दोनों ओर मार्गों का सुंदरीकरण करने की भी तैयारी है। जहां करीब 15 लाख रुपये से चौक के नवीनीकरण कार्य शुरू करने के लिए पुराना चौक तोड़ा दिया चुका है, वहीं यहां से स्टेशन चौक तक मार्गों के सुंदरीकरण के लिए भी नगर निगम अफसर 99.02 लाख रुपये खर्च का अनुमान तैयार कर चुके हैं।
इस अनुमान पर 12 जून की सदन बैठक में स्वीकृति ली जाएगी, जिसका प्रस्ताव निगम अफसरों ने बैठक के एजेंडे में शामिल कराया है। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि वार्ड-15 में शहीद भगत सिंह चौक से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक दोनों ओर मार्गों की स्थिति सही है, पर यहां मरम्मत व सुंदरीकरण के कई काम होने जरूरी हैं।
विज्ञापन

खासकर रोड के बीच बने डिवाइडर सही नहीं है। कई जगह डिवाइडर क्षतिग्रस्त है और कई जगह उसमें कट बने हुए हैं। डिवाइडर के ऊपर ग्रिल भी कई जगह से टूटी हुई है। दोनों ओर से राहगीर व वाहन चालकों के डिवाइडर से सड़क पार
करने पर ट्रैफिक जाम व हादसे की आशंका बनती है। इसलिए चौक का डिवाइडर सही किया जाना जरूरी है। सुंदरीकरण के काम में सबसे पहले यहां डिवाइडर सही किए जाएंगे। इन पर ग्रीनरी बढ़ाने सहित लाइट लगेंगे। रोड को सुंदर बनाने के लिए जो जरूरी काम होंगे, उन्हें भी सुंदरीकरण योजना के तहत किया जाएगा। इसके लिए तैयार 99.02 लाख रुपये के अनुमान पर 12 जून की सदन बैठक में स्वीकृति का प्रस्ताव लाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में दिव्य नगर योजना के तहत तीन सड़कों का 7.19 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण हो रहा है। इनमें 2.25 करोड़ रुपये से जिमखाना क्लब रोड, 3.78 करोड़ रुपये से शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप (कमानी) चौक व 81 लाख रुपये से मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक सुंदरीकरण कार्य चल रहे हैं। अब चौथे मुख्य मार्ग के तौर पर रेलवे रोड का नंबर लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें