फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल भाड़ा वृद्धि को लेकर स्टेशन पर बवाल

Wed, 25 Jun 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल किराया वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे खड़े होकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ऑब्जर्वर और पूर्व सांसद प्रो. कैलाशो सेवी व कांग्रेस नेता देवेंद्र चावला के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान रेलवे प्लेटफार्म पुलिस छावनी में तबदील हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेल किराया वृद्धि वापसी लेने की मांग की।

मंगलवार को कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन नजदीक स्थित कनाल रेस्ट हाउस पर एकत्रित हुए। उक्त नेताओं के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में प्रदर्शन कर स्टेशन चौक होते हुए जगाधरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने दो नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी कालका-दिल्ली सवारी गाड़ी के आगे प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता रेल के इंजन पर चढ़ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सांसद और जिला कांग्रेस ऑब्जर्वर प्रो. कैलाशो सैनी ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन होते ही भाजपा ने अपनी जन विरोधी नीतियों का पिटारा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना नारा अच्छे दिन आने वाले को प्रमाणित कर दिखाया है। महंगाई घटाने की बात करने वाली मौजूदा केंद्र सरकार ने रेल यात्री किराया, माला भाड़ा बढ़ा कर महंगाई की पोटली आमजन के सिर पर रख दी है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही किराया वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन करेगी। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जगाधरी रेलवे स्टेशन अधीक्षक राकेश शर्मा को इस बाबत ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, रादौर से पूर्व प्रत्याशी सुरेश ढांडा, हरबंस बाली, अरुण चावला, मुकेश त्यागी, कमल विनायक, अर्जुन सिंह, भोपाल भाटी सहित अन्य कांग्रेसी नेता और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस छावनी में बदला प्लेटफार्म
प्रदर्शन के दौरान अप्रिय घटना से निपटने के लिए रेल प्रशासन ने पहले से ही इंतजाम कर रखे थे। मंगलवार सुबह ही डीएसपी हेडक्वार्टर यमुनानगर विरेंद्र विज दल बल के साथ जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। जीआरपी जगाधरी थाना प्रभारी बृजपाल राणा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस की ओर से पहले ही आगाह कर दिया गया था कि यदि इस दौरान किसी यात्री या रेलवे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो पुलिस अपना सख्त रवैया अपनाएगी।

बुलाई गई फोर्स
थाना प्रभारी बृजपाल राणा ने बताया कि पुलिस इसको लेकर पहले से ही सतर्क थी। एहतियात के तौर पर जीआरपी ने अंबाला से फोर्स के साथ-साथ रिजर्व पुलिस फोर्स मंगवाई थी। वहीं इसके लिए जिला पुलिस का भी सहयोग लिया गया। इसके तहत थाना शहर यमुना नगर, हमीदा चौकी, रामपुरा चौकी पुलिस के साथ अन्य थानों की पुलिस भी स्टेशन परिसर पर तैनात रही।

ट्रेन चलने तक सहमे रहे यात्री
प्रदर्शनकारियों और भारी पुलिस बल देखकर यात्री सहम गए। हेलमेट और लाठी से लैस पुलिस को देखकर यात्रियों के जहन में लाठी चार्ज जैसे दृश्य घूमने लगे। कालका-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदेशा था कि यदि प्रदर्शनकारी ट्रेन के आगे से नहीं हटे तो पुलिस बल प्रयोग करेगी। प्रदर्शनकारियों के चले जाने के करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें