फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्क्रीनिंग प्लांट पर दी दबिश, 10 ट्रक पकड़े

Thu, 19 Dec 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खनन, पुलिस, आरटीए सहित अन्य विभागों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह वैष्णो स्टोन स्क्रीनिंग प्लांट से 10 ट्रकों को पकड़ा है। ये ट्रक बेलगढ़ खनन जोन से बिना ई रवाना (बिल) के खनन सामग्री लेकर जा रहे थे। भनक लगते ही टीमों ने मौके पर जाकर सभी ट्रकों को दबोच लिया। टीम ने इन ट्रकों को सीज करके प्रतापनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिए है। ताकि ट्रकों को कोई नुकसान न पहुंचा जा सके। इतना ही खनन विभाग ने पकड़े गए ट्रकों पर भारी जुर्माना भी लगाया है। यदि ट्रक के मालिक जुर्माना भरने में विफल रहते हैं तो इन्हें खनन विभाग के अधिकारी हरियाणा इनफोर्सेंट, ब्यूरो के एसएचओ को इन ट्रकों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखेंगे।
विज्ञापन

चल रहा था रात को खेल
बेलगढ़ खनन जोन में कई स्क्रीनिंग प्लांटों को बंद किया हुआ है। इनमें वैष्णो स्टोन स्क्रीनिंग प्लांट भी छह माह से बंद था। किंतु बताया जा रहा है यह स्क्रीनिंग प्लांट पिछले तीन माह से चोरी छुपे चल रहा था। रोजाना इस प्लांट से करीब 150 ट्रकों में रात के समय बेलगढ़ से खनन सामग्री भर कर हरियाणा से उत्तर प्रदेश भेजी हा रही थी। बड़ा सवाल ये है बेलगढ़ में पुलिस और खनन विभाग की चौकी 24 घंटे लगी हुई है, ऐसे में रात के समय खनन सामग्री यूपी कैसे सप्लाई हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें