फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंद स्क्रीनिंग प्लांट पर छापा, बिजली चोरी मिली, काटे जा रहे थे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार दोपहर बाद रणजीतपुर के पास रानीपुर गांव में शाकुंभरी स्क्रीनिंग प्लांट पर छापा मारा। सरकारी रिकॉर्ड में यह स्क्रीनिंग प्लांट बंद हो चुका है इसके बावजूद वह खनन सामग्री के बिल काट रहा था। मौके पर खनन सामग्री का कुछ भी स्टॉक नहीं मिला। इतना ही नहीं प्लांट में बिजली चोरी करते हुए भी पकड़ा गया। सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने इसकी शिकायत रणजीतपुर चौकी में दी। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रानीपुर गांव स्थित शाकुंभरी स्क्रीनिंग प्लांट पर अवैध रूप से खनन सामग्री की खरीद फरोख्त की जा रही है। टीम मौके पर पहुंची तो प्लांट में खनन सामग्री बिल्कुल भी नहीं मिली। इसके बावजूद प्लांट पर बिल काटे जा रहे थे। इतना ही नहीं प्लांट में बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया। जबकि बिजली निगम इस प्लांट का बिजली कनेक्शन काफी समय पहले काट चुका था। ऐसे में प्लांट संचालक पर बिजली चोरी का केस भी बनाया गया। आरोपी संचालक के खिलाफ रणजीतपुर चौकी में शिकायत कर दी है। दिनेश कुमार ने बताया कि अब तक कई स्क्रीनिंग प्लांट पर सीएम फ्लाइंग द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। यदि किसी व्यक्ति के आसपास कुछ गलत हो रहा है तो वह इसकी सूचना उन्हें दे सकता है। नियमों के खिलाफ काम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें