फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़ सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूरे का माजरा गांव से ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। मामले में पुलिस ने ट्यूबवेल ऑपरेटर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। भूरे का माजरा निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग से ट्यूबवेल पर ऑपरेटर है। आठ अक्तूबर की शाम वह ट्यूबवेल पर ताला लगाकर गया था, पर नौ अक्तूबर की सुबह जब ट्यूबवेल चलाने के लिए गया तो देखा कि ट्यूबवेल के कमरे का ताला टूटा है। ट्यूबवेल के कमरे से स्टार्टर, ग्रीप व तार व अन्य सामान चोरी है। मामले की सूचना गांव के सरपंच को दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें