फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट पर मारा छापा, नहीं मिले कागजात

Fri, 20 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कांसापुर के पास शंकर विहार कॉलोनी में जांच करती टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांसापुर स्थित शंकर विहार कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर चल रही एक संदिग्ध वेस्ट प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट पर प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई प्रदूषण विभाग, दमकल विभाग और बिजली निगम की संयुक्त टीम की ओर से की गई। टीम को फैक्ट्री के कागजात नहीं मिले।
निरीक्षण के दौरान यूनिट पर केवल एक मुंशी मौजूद मिला। मालिक मौके पर उपस्थित नहीं था। लोगों का आरोप था कि इस फैक्टरी की वजह से कॉलोनी के लोग काफी परेशान हैं। फैक्ट्री के पास ही बड़ा गड्ढा खोदा गया है जिसमें हर समय गंदा पानी भरा रहता है। इसकी दुर्गंध की वजह से यहां से खड़ा होना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

फैक्ट्री में प्लास्टिक की खाली बोतलों को काट कर बहुत ही बारीक कणों में काट कर उससे पाउडर बनाया जाता है। यह पाउडर हवा में मिलकर लोगों को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। वह कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था। जांच में यह भी पता चला कि अवैध रूप से लगी इस फैक्टरी में बिजली की खपत भी लोड से ज्यादा थी। वहीं सीएम फ्लाइंग की टीम के पहुंचने पर मुंशी ने यूनिट मालिक को फोन कर मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में मालिक ने फोन बंद कर लिया और निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं हुआ। अधिकारियों की ओर से यूनिट से संबंधित आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि यूनिट के अंदर और बाहर कहीं भी कोई सूचना बोर्ड या लाइसेंस से संबंधित जानकारी प्रदर्शित नहीं की गई थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। अधिकारियों ने बताया कि यूनिट मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन

दमकल विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों ने भी अपने-अपने स्तर पर जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि यूनिट अवैध रूप से संचालित पाई गई तो उसे बंद करने सहित अन्य सख्त कदम उठाए जाएंगे। मौके पर सीएम फ्लाइंग की तरफ से इंस्पेक्टर राजेश, सब इंस्पेक्टर परविंद्र कुमार, एएसआई जनकराज, एचसी बलजिंद्र, बिजली विभाग के जेई तथा दमकल विभाग की ओर से प्रवीन कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें