फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल में पशु बांधे जा रहे, कमरों की खिड़की, दरवाजे और बेंच टूटे पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष अनिल पंजेटा ने शुक्रवार को छछरौली खंड के गांव भिलपुरा के स्कूल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा मंत्री ने आम आदमी पार्टी को चुनौती दी थी कि हरियाणा में आकर उनके बनाए स्कूलों को देखें, इसलिए आम आदमी पार्टी ने उनकी क्षेत्र भिलपुरा गांव के स्कूल का दौरा कर यहां के हालातों को जायजा लिया।
विज्ञापन

पंजेटा ने कहा कि स्कूल के अंदर बिगड़ी व्यवस्था को देखकर वे हतप्रभ रह गए। स्कूल में सिर्फ 34 विद्यार्थी रह गए हैं, जबकि गांव की आबादी 1500 के करीब है और स्कूल के पास वाले रास्ते पर खनन की गाड़ियों का काम जोरों पर है। उन्होंने कहा गांव के स्कूल के हालात ऐसे हैं कि स्कूल के अंदर ही पशु बांधे जा रहे हैं। स्कूल की बाउंड्री टूटी पड़ी है, कक्षाओं में स्कूल बेंच टूटे पड़े हैं और कमरों के खिड़की दरवाजे भी टूटे पड़े हैं। इसके अलावा शौचालयों की हालत तो ऐसी है कि उनमें न दरवाजा है और न सफाई की व्यवस्था। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के क्षेत्र के स्कूलों की हालत ही खंडहर जैसी है तो बाकी प्रदेश के स्कूलों की हालत कैसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें