गांव टोपरा कलां में अतिथियों को स्वागत करते ग्रामीण। आयोजक
रादौर। गुरु रविदास मंदिर कमेटी टोपरा कलां की ओर से रविवार को महंत रामानंद महाराज के शहीदी दिवस पर छबील लगाई गई। इस दौरान ठंडा मीठा पानी पिलाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। मुख्यातिथि संदीप टोपरा ने बताया कि महंत रामानंद ने लोगों को मानवता भाईचारा सद्भावना देशभक्ति के लिए प्रेरित किया था। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को उन्नत व सशक्त समाज बनाना चाहिए। कार्यक्रम में अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी से प्रधान लाभ सिंह, बलराम पूर्व पंच, महिंद्र पूर्व पंच, रोहित, अभिषेक, विशाल, रणबीर, रितिक, विकास, अशोक सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद