फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक साथ जलीं तीन किशोरों की चिताएं, गांव में मातम

Sun, 07 Apr 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। महर्षि कश्यप जयंती समारोह से शुक्रवार को लौट रहे तीनों किशोरों का अंतिम संस्कार शनिवार को कुटीपुर गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल में किया गया। क्षेत्र में तीनों किशोरों की अचानक मौत गांव से लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। मृतक मोहित, विजय और रोहित तीनों पक्के दोस्त थे और 10वीं कक्षा के छात्र थे।
तीनों ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा भी इकट्ठे ही दी थी। परिजनों के मुताबिक तीनों अक्सर इकट्ठे ही घूमने फिरने जाया करते थे और पढ़ाई भी इकट्ठे ही करते थे। मृतकों के परिजनों की चीख पुकार सुनकर हर किसी का मन द्रवित हो उठा। हर कोई मृतकों के परिजनों को सांत्वना देता और ढांढस बंधाता नजर आया।
विज्ञापन

किशोरों को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक ले जाते समय घर से लेकर श्मशान तक लोगों की लंबी कतार लग गई। युवकों के अंतिम संस्कार में कृषि मंत्री कंवरपाल व उनके बेटे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर मृतक युवकों के परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि तीनों किशोर अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो बाइकों पर कपालमोचन से गांव में लौट रहे थे। जैसे ही वह तिहमों गांव के पास पहुंचे तो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे सभी घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी प्रतापनगर लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने 16 वर्षीय रोहित व 17 वर्षीय मोहित को मृत घोषित कर दिया था। घायल विजय, अर्श, शिवम व प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचते ही 15 वर्षीय विजय की भी मौत हो गई। अर्श, शिवम व प्रिंस का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें