फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जा रही महिला को धक्का देकर बाइक सवार दो युवकों ने झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जंगला वाली माता मंदिर में माथा टेकने जा रही महिला को धक्का देकर बाइक सवार दो युवकों ने उससे सोने की चेन झपट ली। नीचे गिरने से महिला घायल हो गए। वारदात शुक्रवार सुबह गोविंदपुरी रोड पर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दो युवक मधु चौक की तरफ फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवाजी पार्क निवासी मंजू गोयल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर से जंगला वाली माता मंदिर में मत्था टेकने जा रही थी। जब वह गोविंदपुरी रोड पर डीएसपी स्कूल के पास चौक पर पहुंची तो पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसे धक्का दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली।
जिसका वजन करीब एक तोले था। चेन छीनने के बाद दोनों बदमाश मधु चौक की तरफ फरार हो गए। युवक के धक्का देने से उसकी कमर में चोट भी लग गई। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर एक युवक मौके पर पहुंचा। उसने उसे घर पहुंचाया। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें