फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निबंध प्रतियोगिता में पूर्वशी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से बालाजी पब्लिक स्कूल जठलाना में स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पूर्वशी ने प्रथम, हिमाक्षी व ध्रुव ने द्वितीय एवं तरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेविका रिंकी रानी व शिखा देवी ने किया। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताओं सभी युवाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप शास्त्री ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों व युवाओं को बताया कि हमें उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए। सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की संचालिका शालू कंबोज, प्रिंसिपल कुलदीप शास्त्री, ई-दिशा कंप्यूटर सेंटर के संचालक राजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें