यमुनानगर। बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें से महिला का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 85 हजार रुपये की नकदी व दस्तावेज थे। रादौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रतनगढ़ निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ कार में रादौर गया था। उसने कार को सड़क के किनारे खड़ी कर दिया। इसके बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ अपने काम से चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा है और अंदर से पर्स गायब है। संवाद