फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मालगाड़ी के सामने कूदा युवक, सिर के हुए टुकड़े

Tue, 10 Jun 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल के पीछे सहारनपुर से अंबाला जा रही मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। ट्रेन से कटने पर युवक के सिर के दो टुकड़े हो गए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
राजकीय रेलवे पुलिस थाने के एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम सहारनपुर से अंबाला की तरफ जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने सूचना दी कि सरस्वती शुगर मिल के पास एक युवक अचानक ट्रेन के सामने कूद गया। सूचना मिलते ही वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने देखा कि रेलवे लाइन के बीच करीब 30-32 साल के युवक का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके सिर के दो टुकड़े हो चुके थे। इससे उसकी पहचान करना मुश्किल हुई। मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई मोबाइल, आईडी प्रूफ या अन्य सामान नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक मेहंदी रंग की टी-शर्ट, काले रंग का लोअर और सफेद जूते पहने हुए था। उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी भी थी। यदि 72 घंटे तक पहचान नहीं होती तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें