फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन पहुंचीं पंजाब के सीएम की मां

Fri, 27 Nov 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धन्ना भगत के मंदिर पहुंचीं हरपाल कौर व अन्य। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। मार्गशीर्ष की सुंदरदूज पर कपालमोचन तीर्थराज के पवित्र सरोवरों में स्नान कर पूजा करने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर सादगी भरे माहौल में पहुंचीं। उन्होंने यहां के पवित्र सरोवरों में आचमन कर पूजा की। वे पिछले कुछ वर्षों से आती हैं।
उन्होंने यहां स्थित बाबा दूधाधारी की समाधि पर माथा टेक कर बेटे की शादी की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरा होने पर वे अगले साल बाबा का आभार प्रकट करने आई थी। अगले साल पोता होने पर फिर सूरजकुंड सरोवर पर माथा नवाने पहुंची थी। उनके साथ प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रविंद्र कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड कार्यालय पहुंचने पर नायब तहसीलदार रविंद्र काैशिक ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री की माता जी अपनी निजी कार में सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंचीं थीं। इस दौरान सबसे पहले वे सूरजकुंड गई। वहां से पूजा के बाद अन्य सरोवर में आचमन किया और पूजा की। इसके बाद वे गुरुद्वारा पहली एवं दसवीं पातशाही साहिब पहुंची।
विज्ञापन

वहां गुरुद्वारा प्रबंधक व मुख्य ग्रंथी ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उसके बाद उन्होंने जाट धर्मशाला स्थित धन्ना भगत मंदिर समेत कपालमोचन के अन्य मंदिरों में दर्शन कर माथा टेका। इसके बाद उन्होंने सर छोटू राम जाट धर्मशाला कपाल मोचन में जलपान किया। वहां मौजूद सदस्यों ने उन्हें शाल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधान भूपिंद्र सिंह तुंबी, संजू अहड़वाला, जसबीर चौराही, बबलू संधाय, डॉ. धर्मपाल मोहड़ी, सतीश सरावीं, मान सिंह गनौला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें